तारानगर: तारानगर में भाजपा ने आयोजित की रात्रि नुक्कड़ सभाएं, कहा- 22 अप्रैल को राठौड़ के जन्मदिन पर शौर्य दिवस में चूरु पहुँचे
चूरू में 22 अप्रैल को शौर्य दिवस (पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिवस) को लेकर तारानगर शहर के आथुना मोहल्ला, जोतराम जी मंदिर, देगावास, ब्राह्मण पंचायत भवन के पास रात्रि को आयोजित नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से भाजपा नेताओं ने शहरवासियों को चूरू पहुँचने हेतु अपील की। इस दौरान पूर्व विधायक प्रत्याशी राकेश जांगिड़ ने कहा शौर्य दिवस को लेकर उत्साह है।