मथुरा: जैंत पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ एक्शन, हरियाणा मार्का शराब के साथ तस्कर किया गिरफ्तार
अवैध शराब के खिलाफ जैंत पुलिस का एक्शन: हरियाणा मार्का शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार मथुरा धर्मनगरी में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जैंत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक शातिर तस्कर को दबोचा है, जो हरियाणा मार्का अवैध देशी शराब को खपाने की फिराक में था।