धनवार: स्कूल चलो अभियान: शत-प्रतिशत नामांकन और ठहराव के लिए चलाया गया अभियान
रूआर ‘बैक टू स्कूल’ अभियान के तहत शिक्षा विभाग एवं एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (AVA – JustRight) के संयुक्त तत्वावधान में +2 वीरेंद्र आयन उच्च विद्यालय, डोरंडा में गुरुवार को “स्कूल चलो अभियान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना तथा उनके ठहराव (रिटेंशन) को बढ़ावा देना था।