बांगरमऊ: बांगरमऊ में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा, बाइक सवार भी घायल, परिजनों में मचा कोहराम
उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र के मदारनगर गांव में बुधवार देर रात 11 बजे के करीब एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय सुखलाल कुशवाहा की मौत हो गई। बिल्हौर मार्ग पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी बांगरमऊ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक सवार जीशान भी घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी