समस्तीपुर: भाकपा माले जिला कमिटी ने 16 से 25 अक्टूबर तक चलने वाली बदलो बिहार न्याय यात्रा की सफलता को लेकर बनाई रणनीति
16-25 अक्टूबर से बदलो बिहार न्याय यात्रा की सफलता को लेकर बुधवार की दोपहर लगभग 1 बजे शहर के मालगोदाम चौक स्थित भाकपा माले जिला कार्यालय में जिला सचिव उमेश कुमार की अध्यक्षता में जिला कमिटी की बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड कमिटी की बैठक करने, जनसंपर्क एवं कोष संग्रह अभियान चलाने, पर्चा वितरण आदि बातो पर चर्चा की गईं।