समस्तीपुर: मुफस्सिल पुलिस ने पटना कोर्ट के वारंट के आधार पर केबस जागीर गांव से एक युवक को किया गिरफ्तार
समस्तीपुर जिले के मुफस्सिन थाने की पुलिस ने केबस जागीर गांव के रहने वाले मोहम्मद गुलाम नबी को पत्नी के द्वारा कराए गए केस मामले में पटना कोर्ट से निर्गत वारंट के आधार पर मध्य रात्रि 12:30 बजे उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। कागजी कार्रवाई के बाद बुधवार को पुलिस पटना कोर्ट के लिए आरोपी को लेकर रवाना हो गई है।