समस्तीपुर: भरवारी गांव में छज्जी निकालने के विवाद को लेकर मां-बेटे के साथ की गई मारपीट
समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के भरवारी गांव की रहने वाली शैल देवी ने बताई कि उनके पड़ोसी उनके तरफ ज्यादा छज्जी निकाल दिया है। उनकी बहू इसका विरोध किया तो पड़ोसी आक्रोशित होकर उनकी बहू एवं पोता को मारपीट कर जख्मी कर दिया है। मारपीट की घटना मंगलवार रात्रि 10:00 बजे की बताई गई है। मां बेटा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।