ब्यावर: नाहरपुरा सरहद के समीप सवारी से भरी पिकअप को ट्रेलर ने पीछे से मारी टक्कर, हादसे में तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल
Beawar, Ajmer | Oct 3, 2024 जवाजा थाना क्षेत्र के नाहरपुरा सड़क के समीप गुरुवार दोपहर 3:00 बजे एक ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रेलर चलाते हुए सवारी से भरी पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी जिसके कारण पिकअप में सवार तीन महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय अमृत कौर अस्पताल में भर्ती कराया।