विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) छतरपुर द्वारा सोमवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय सुनाया गया है। यह मामला महिला थाना छतरपुर में दर्ज वर्ष 2024 का है, जिसमें संतोषी उर्फ विमलेश तिवारी पर नाबालिग बच्चियों से वैश्यावृत्ति कराने का गंभीर आरोप था। इस मामले में डीपीओ प्रवेश अहिरवार ने आज 15 दिसंबर शाम 5:00 बजे विस्तृत जानकारी दी है।