बदनपुर-नौगीरा टोल प्लाजा पर जनप्रतिनिधियों ने किया पौधरोपण, हरित भविष्य का लिया संकल्प
कौशाम्बी। वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत रविवार को बदनपुर-नौगीरा टोल प्लाजा स्थित राम वनगमन मार्ग पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, चायल विधायक पूजा पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, निवर्तमान विधायक संजय कुमार गुप्ता तथा नगर पालिका परिषद भरवारी की अध्यक्ष कविता पासी ने पौधे लगाए।
उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली ने कहा कि प्रकृति की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने सभी से "एक पेड़ मां के नाम" अभियान से जुड़कर पौधरोपण करने और लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं। ये हम