दतिया नगर: अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन की टीम से दुकानदार बोले पहले दूसरी जगह दो उसके बाद हटाना अतिक्रमण
प्रशासन व नगरपालिका की टीम बुधवार को झांसी चुंगी से सेवढ़ाचुंगी तक अतिक्रमण हटाने की मुहिम छेड़ी जिसके चलते अनमय आश्रम के पास चौपाटी पर अतिक्रमण हटाकर खनिज ऑफिस के पास टीम ने जैसे ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की तो अस्थाई अतिक्रमण कारियों ने विरोध शुरू कर दिया। दुकानदार बोले की पहले दूसरी जगह स्थान दो उसके बाद अतिक्रमण हटाना इसके बाद कार्रवाई रोक दी.