बहराइच: किला के पास वांटेड अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुआ हमला, उपनिरीक्षक की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
बहराइच के कोतवाली नगर के किला के महाजनी स्कूल के पास वांटेड अपराधी "डोकोमो" ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए नग्न हो गया और परिवार के साथ मिलकर पुलिस पर हमला किया। काफी देर तक मौके पर हंगामा रहा। पुलिस जांच में जुटी है। रविवार को कोतवाली नगर पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।