चंदौसी: बनिया खेड़ा के ग्राम मऊ में सड़क निर्माण का लोकार्पण, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने विकास को दी रफ्तार
विकासखंड बनिया खेड़ा में उत्तर प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने सड़क निर्माण कार्य का बुधवार दोपहर 1:00 के करीब लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही है। नई सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और विकास को गति मिलेगी।