राजगढ़ जनपद की चार पंचायतों पीपलखेड़ा, कालीतिले, चौंड़ापुरा एवं कोलुखेड़ी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले द्वारा पंचायत स्तरीय बैठकों का आयोजन आज गुरुवार के दोपहर 1:00 के लगभग किया गया। बैठक में जनपद सीईओ श्री आशीष जोशी के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।