एटा: जैथरा कस्बा की रहने वाली यशोदा ने सा खातेदारों पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए डीएम कार्यालय में की शिकायत
Etah, Etah | Jun 22, 2026 कोतवाली नगर क्षेत्र के जिला अधिकारी कार्यालय पर सोमवार की दोपहर जैथरा की रहने वाली एक यशोदा नामक महिला ने लिखित शिकायत करते हुए परिवार के ही लोगों पर जबरन जगह पर कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया है महिला का यह भी आरोप है कि उसके द्वारा कब्जे के दौरान विरोध किया गया तो लाठी डंडों से उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उसके मोबाइल फोन को तोड़ दिया।