जशपुर: जशपुर पुलिस की कार्रवाई में 12 गौवंश के साथ एक आरोपी हुआ गिरफ्तार
ऑपरेशन शंखनाद” के तहत जशपुर पुलिस ने गौ तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए फरसाबहार थाना क्षेत्र के ग्राम बनगांव में 12 गौवंश को सकुशल बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी लड्डू राउत (56 वर्ष), निवासी खरहागुड़ा, थाना बागबहार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी जंगल के रास्ते गौवंशों को पैदल हांकते