गाज़ीपुर: रियल्टी चेक में स्कूल वैन बनी खतरे की सवारी, बच्चों को घास-भूसा की तरह भरकर ढो रहे डग्गामार वाहन
मुजफ्फरनगर में चलती स्कूल वैन में आग लगने से 4 छात्र और ड्राइवर के झुलसने की घटना ने पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया है। इस हादसे के बाद जब मीडिया ने गाजीपुर में स्कूल वाहनों की हकीकत जानने की कोशिश की, तो कई चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आईं। सुरक्षा के नाम पर बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ होता दिखाई दिया।