धमतरी: सुने मकानों में चोरी करने वाले चोर गिरोह का हुआ खुलासा, 8 आरोपियों से ₹24 लाख का माल बरामद
धमतरी एसपी ने प्रेस वार्ता लेकर बताया की नगरी के राधिका साहू के मकान में 5 व 6 जून की मध्य रात चोरी की घटना हुई थी। जहां से नगदी रकम एवं सोने चांदी के गहने चोरी हुए थे। इसके साथ ही एक अन्य घर से भी सोने चांदी के आभूषण और नगदी रकम चोरी किए थे। और एक मोटरसाइकिल भी चोरी किया गया था। वही पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी।