गाज़ीपुर: गाजीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम और एसपी ने सुनी जनता की फरियाद, 380 शिकायतों में से 56 का मौके पर निस्तारण
गाजीपुर में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने आम लोगों की फरियाद सुनी। कासिमाबाद तहसील सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कासिमाबाद तहसील में कुल 98 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 17 का मौके पर ही निस्तारण...