गोरखपुर: काला नमक चावल को लेकर किए गए विशेष योगदान के लिए शिवपुर शाहबाज़गंज के वैज्ञानिक रामचेत चौधरी को मिलेगा पद्मश्री पुरस्कार
50 सालों तक चावल की खेती पर रिसर्च करने वाले मशहूर वैज्ञानिक डॉक्टर चेत चौधरी को राष्ट्रपति के पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित करने के लिए राष्ट्रपति भवन से पत्र जारी हुआ है। यह पुरस्कार उन्हें विशेष तौर पर काला नमक चावल की खेती में विशेष योगदान देने और किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए दिया जा रहा है।