कर्वी: राजापुर में चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर व नकदी उड़ाई, कार्रवाई की मांग
चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र के परसौजा निवासी रामदास ने शनिवार सुबह 11:30 बजे पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर बताया कि 22 जून की रात चोर घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और डेढ़ लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए। थाने में सूचना देने के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी व बरामदगी की मांग की।