खरगोन जिले के पंचायत पेसा मोबिइलाइजरों ने 4000 रुपए मासिक मानदेय में काम नहीं करने की चेतावनी दी है। मंगलवार को जिलेभर के मोबिलाइजरों ने टैगोर पार्क में एकत्रित होकर शहर में रैली निकाली। लगभग 1 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम चेतावनी पत्र सौंपकर दीपावली का संकल्प याद दिलाया।