दनियावां: दनियावां पुलिस ने दो इस्तेहारी वारंटियों को दनियावां गांव से किया गिरफ्तार
दनियावां पुलिस ने दो इश्तेहारी वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी दनियावां गांव का रहने वाला अविनाश कुमार और लक्ष्मीनिया देवी है। दोनों के फरार रहने पर न्यायालय के आदेश पर दोनों के घर इश्तेहार चिपकाए गया था। लेकिन दोनों ने सरेंडर नहीं किया था। थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद में बताया कि काफी पहले दोनो के खिलाफ मारपीट पर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज हुआ था।