गुरुवार को नर्मदापुरम के शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में BA-LLB 5 वर्षीय पाठ्यक्रम में नए सत्र की अनुमति न मिलने और संबद्धता प्रक्रिया अटकने से प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो गई है। 1998 से संचालित विधि विभाग में 2022-23 में यह कोर्स शुरू हुआ था, लेकिन अब आगे की अनुमति न मिलने से विद्यार्थियों में असंतोष है।