रमकंडा: केरवा के मरघट नाला में चेकडैम का शिलान्यास, जल संकट से मिलेगी राहत
रमकंडा प्रखंड के हरहे पंचायत स्थित केरवा गांव के मरघट नाला में जल संकट को दूर करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। शुक्रवार को यहां पक्के चेकडैम निर्माण कार्य का शिलान्यास जिला परिषद उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव और वनपाल विवेक राज ने संयुक्त रूप से किया। बताया जा रहा है कि श्मशानघाट में पानी की कमी के कारण ग्रामीणों को अंतिम संस्कार सहित कई कार्यों में परेशानी झ