हरदोई: अमेरिका में प्रवासी भारतीयों के अमानवीय निष्कासन के विरोध में कांग्रेसियों ने गांधी प्रतिमा पर किया सत्याग्रह
Hardoi, Hardoi | Feb 7, 2025 अमेरिका द्वारा प्रवासी भारतीयों के जबरन और अमानवीय तरीके से निष्कासन के विरोध में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे तिकोनिया पार्क स्थित गांधी प्रतिमा पर सत्याग्रह किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर किया गया।