मंझनपुर: मंझनपुर के वार्ड-17 में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, नाली-रोड के बिना जलभराव, 2027 चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी
मंझनपुर नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या-17 भेलखा पश्चिमी के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। वार्ड में न तो पक्की नाली का निर्माण कराया गया है और न ही सीसी रोड बनाई गई है। इसके चलते बरसात शुरू होते ही पूरे इलाके में जलभराव, कीचड़ और गंदगी की समस्या गंभीर रूप ले लेती है।