महाकौशल एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान चेतन गुप्ता का पाकेट पर्स चोरी हो गया। पर्स में लगभग 5000 रुपये नकद, एटीएम और क्रेडिट कार्ड, सरकारी पहचान पत्र जैसे मतदाता कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और मोटरसाइकिल पार्किंग एवं हेलमेट पर्ची रखी थी। इस मामले की शिकायत पर जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।