राठ: कोट बाजार इलाके में घरेलू झगड़े के विवाद में मां-बेटे के साथ की गई मारपीट, महिला ने कोतवाली में दी तहरीर
Rath, Hamirpur | May 30, 2026 राठ कस्बे के कोट बाजार इलाके में घरेलू विवाद के चलते हुए झगड़े में परिवार के ही लोगों ने एक महिला और उसके पुत्र के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। घटना के बाद पीड़ित महिला ने आज शनिवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।