सुल्तानगंज: फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक से आमने-सामने टक्कर में बलेनो चालक की मौके पर मौत
सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंगेर मिर्जा चौकी फोरलेन स्थित नोनसर मौजा के पास मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बलेनो कार और एक बड़े ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बलेनो कार रॉन्ग साइड से आ रही थी और सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे