काको: ऑटो और बाइक की टक्कर में मैट्रिक परीक्षा देने वाले दो छात्र घायल, एक की हालत गंभीर
Kako, Jehanabad | Feb 22, 2025 ऑटो और बाइक की भीषण टक्कर में मैट्रिक की परीक्षा देकर घर लौट रहा बाइक सवार दो छात्र दुर्घटना का शिकार हो गया। जिसमें एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल छात्र पाली मठ का निवासी प्रिंस कुमार है।