बिसौली: शासन के आदेश पर अवर अभियंता मो मियां कुरैशी का स्थानांतरण, बिसौली बिजली घर से बिल्सी ग्रामीण उपकेंद्र भेजा गया
शासन के आदेश पर विद्युत विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अवर अभियंता मो. मियां कुरेशी का स्थानांतरण बिसौली बिजली घर से बिल्सी बिजली घर किया गया है। जारी आदेश के अनुसार मो. मियां कुरेशी को उनकी वर्तमान तैनाती विद्युत उपकेंद्र बिसौली तहसील से स्थानांतरित कर विद्युत उपकेंद्र बिल्सी ग्रामीण के अंतर्गत विद्युत वितरण खंड बिल्सी में नई तैनाती दी गई है।