पीपलदा: इटावा कस्बे में खातोली रोड पर ट्रैक्टर की कल्टी से टकराकर 2 मोटरसाइकिल सवार युवक हुए घायल, कोटा किया गया रेफर
Pipalda, Kota | Dec 11, 2024 जिले के इटावा क़स्बे में खातोली रोड़ पर ट्रैक्टर के पीछे लगी कल्टी से टकराकर 2 युवक बुधवार सुबह सवा 10 बजे के आसपास गम्भीर घायल हो गए। जिनको पहले इटावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर किया गया। क़स्बे के खातोली रोड़ पर हादसा तब हुआ जब रोहित मीणा व दिनेश सुमन मोटरसाइकिल पर जा रहे थे कि ट्रैक्टर के पीछे लगी कल्टी