भरतपुर: डिप्रेशन के चलते नाबालिग ने खाया जहरीला पदार्थ, 5 दिन बाद इलाज के दौरान हुई मौत
भरतपुर में एक 17 साल की नाबालिग ने 9 मई को जहरीला पदार्थ खा लिया। गुरुवार सुबह 6 बजे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में पता लगा कि नाबालिग डिप्रेशन में थी। इसलिए उसने अपने घर के कमरे में जहरीला पदार्थ खा लिया। जैसे ही परिजनों को घटना का पता लगा तो, वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।