खालवा: खण्डवा पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोहर गवली को दी भावपूर्ण विदाई, अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
Khalwa, Khandwa | Oct 19, 2026 खण्डवा। जिला खण्डवा में पदोन्नति के उपरांत स्थानांतरित हो रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर गवली को खण्डवा पुलिस द्वारा भावपूर्ण विदाई दी गई। विदाई समारोह में जिला कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन सहित पुलिस एवं प्रशासनिक विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।