लौरिया पुलिस की कार्रवाई, 16 लीटर देसी चुलाई शराब जब्त, चार आरोपी धराए। अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए लौरिया पुलिस ने शनिवार की रात्रि को पडरौन धनगर टोली में छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने मौके से 16 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया।