ग्वालियर गिर्द: गिरवी मकान को फिर से गिरवी रखकर लाखों का लोन डकारा, मां-बेटे पर मुकदमा दर्ज
थाटीपुर क्षेत्र में मां-बेटे द्वारा बैंक में बंधक संपत्ति को स्वतंत्र बताकर बेचने और बाद में उसी मकान को दूसरी वित्तीय संस्था में फिर से गिरवी रख कर ठगी करने का मामला सामने आया है।पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी मां बेटे के खिलाफ मंगलवार शाम मुकदमा दर्ज कर लिया। कैनरा बैंक की एसएमई ब्रांच से ये मामला जुड़ा है।