कलेक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर 3 बजे को जिला परिषद के ईडीपी सभागार में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।