नवाबगंज: सद्दीपुर में शराब के नशे में धुत 4 युवक घायल, सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराए, अस्पताल में भर्ती
बाराबंकी जिले के देवा ब्लॉक क्षेत्र के सद्दीपुर सिहाली मार्ग पर नेवाजपुरवा गांव के पास एक सड़क हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी शराब के नशे में धुत थे और सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए।हादसे में रामविलास पुत्र हंसराज, का बायां पैर टूट गया। अन्य घायलों में पाचू, ओमप्रकाश और एक अज्ञात युवक शामिल हैं।