बहोरीबंद: कुंआ स्वास्थ्य केंद्र में गूंजी नवजात की पहली किलकारी, पहले सुरक्षित प्रसव पर पटाखों के साथ मनाया गया जश्न
कटनी जिले के बहोरीबंद विकासखंड अंतर्गत नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंआ ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। केंद्र में पहली बार सुरक्षित प्रसव होने पर अस्पताल परिसर और गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला। अस्पताल स्टाफ ने पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर इस ऐतिहासिक पल का स्वागत किया।