कर्वी: मानिकपुर के निही गांव में डीएम का औचक निरीक्षण, गंदगी पर जताई नाराजगी; खेल मैदान में खेल सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश
चित्रकूट के मानिकपुर विकासखंड के निही गांव में सोमवार सुबह 9 बजे डीएम पुलकित गर्ग ने औचक निरीक्षण किया। हैंडपंप के पास गंदगी मिलने पर डीएम ने तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। खेल मैदान में गतिविधियां न मिलने पर बैडमिंटन और वॉलीबॉल सहित खेल सामग्री उपलब्ध कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान सीडीओ डीपी पाल व डीपीआरओ देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।