उधवा: दक्षिण पियारपुर पंचायत में सखी मंडल की दीदियों ने पोषण पखवाड़ा का संदेश घर-घर पहुंचाने का लिया संकल्प
उधवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अमानत क्लस्टर के दक्षिण पियारपुर पंचायत में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तहत सखी मंडल की दीदियों द्वारा पोषण पखवाड़ा के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बुधवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे यह कार्यक्रम आईपीआरपी अनंत कुनाई के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जिसमें क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया