गुरुआ: पचरुखिया गांव से पिता पुत्र-गिरफ्तार
Gurua, Gaya | Feb 12, 2024 पचरुखिया गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर ईश्वर ठाकुर एवं तुलसी ठाकुर को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सरफराज इमाम ने बताया कि ईश्वर ठाकुर एवं तुलसी ठाकुर पर दलित उत्पीड़न के आरोप में पहले से प्राथमिकी दर्ज थी। दोनों लोग काफी दिनों से फरार थे।