गुरुआ: ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का सफर हुआ आसान, शुरू हुई नगवा से गया के लिए सरकारी बस सेवा, जानें डिटेल
Gurua, Gaya | Feb 13, 2024 मंगलवार को नगवा से गया के लिए बिहार राज्य परिवहन निगम द्वारा बस सेवा प्रारंभ की गई। प्रात: 7:30 मिनट पर बस को नगवा गांव से पंचायत के मुखिया पति संतोष सिंह राणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्थानीय लोगों तथा व्यापारियों द्वारा परिवहन निगम बस सेवा की मांग काफी दिनों से चल रही थी।