गुरुआ: थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक
Gurua, Gaya | Feb 12, 2024 थाना परिसर में सोमवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष स्रफराज इमाम ने की। बैठक में प्रखंड के जनप्रतिनिधि व पूजा लाइसेंसधारी श्पामिल हुए। थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से सरस्वती पूजा शांति पूर्वक मनाने कि अपील की। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कर दिया कि पूजा व विसर्जन जुलूस में डीजे नहीं बजेगा।