फुलवरिया: फुलवरिया थाना पुलिस ने एक कांड में फरार चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
फुलवरिया थाना की पुलिस ने कांड में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जिसे बुधवार की दोपहर 1:00 बजे न्यायिक हिरासत गोपालगंज में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के कोयला देवा निवासी हरेंद्र गुप्ता का पुत्र साहिल गुप्ता बताया जा रहा है। वह एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।