पवित्र नगरी अमरकंटक में शनिवार 4:00 बजे तेज हवाओं, बादलों की गर्जना, बिजली की चमक एवं लपक के साथ झमाझम मूसलाधार वर्षा हुई। लगातार हुई तेज बारिश से पूरा अमरकंटक क्षेत्र तर-बतर हो गया तथा मौसम पूरी तरह खुशनुमा हो गया। बारिश के कारण सड़कों एवं मार्गों पर पानी भर गया तथा आवागमन भी प्रभावित हुआ।