लक्ष्मीपुर: मुंबई में युवक की मौत, शव चौंकिया गांव पहुंचते ही घर में मचा कोहराम
लक्ष्मीपुर प्रखंड के चौंकिया गांव निवासी एक युवक की मुंबई में मौत हो गई। युवक मुंबई में राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। बुधवार को 9 बजे युवक का शव गांव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे।