सलोन: गमेलन गांव में एक ही परिवार के सात सदस्यों का नाम मतदाता सूची से हुआ गायब, पीड़ित परिवार ने बीएलओ पर लगाया आरोप
20:4:2026 को 10:00 सुबह डीह विकासखंड के पूरे गमेलन गांव के रामदास निर्मल ने बताया कि उन्होंने एसआईआर फॉर्म भरकर बीएलओ को दे दिया था। अब जब मतदाता सूची सामने आई तो पीड़ित परिवार के सातों सदस्यों का नाम मतदाता सूची से गायब हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेत्री किरन देवी ने पीड़ित सदस्यों से मुलाकात की। किरन देवी ने मदद का पीड़ितों को दिया आश्वासन।