बिसौली: बदायूं की थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने एक अभियुक्त को तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Bisauli, Budaun | Apr 12, 2026 बदायूं की थाना फैजगंजबेहटा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त सत्यभान उर्फ कल्लू पुत्र नन्दराम यादव निवासी ग्राम आसफपुर थाना फैजगंज बेहटा जनपद बदायूँ को मय एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस नाजायज 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना फैजगंजबेहटा पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की।